Barrackpore: भाजपा नेता Arjun Singh ने Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मौत को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं लगती और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ देर रात कार से लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी गाड़ी पर हमला हुआ। घटना में उनकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
Arjun Singh ने कहा कि चंद्रनाथ रथ एक बेहद कुशल और ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने वायुसेना में भी काम किया था और बाद में Suvendu Adhikari के बेहद करीबी सहयोगी बन गए। राजनीतिक रणनीति से लेकर संगठन के कई महत्वपूर्ण कार्यों में उनकी बड़ी भूमिका थी।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से यह घटना हुई है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या यह केवल एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है, इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कई पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ की जा रही है। वहीं भाजपा नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस घटना को देखते हुए सुवेंदु अधिकारी का सुरक्षा बढ़ा दिया गया है अनुमान ऐसा लगाया जा रहा है की निशाने पर सुवेंदु अधिकारी था लेकिन मर गया सुवेंदु अधिकारीका P A फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल मेंलगी हुई है और अभी तक बाइक मिल चुकी है लेकिन मुजरिम अभी भी फरार है पुलिस की इंक्वारी बहुत तेज हो गई है चप्पा चप्पा परकैमरा को
